उत्तर प्रदेश में फिर किए गए आईपीएस तबादले, पीवी रामाशास्त्री को मिला प्रमोशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान पीवी रामाशास्त्री को प्रोन्नत के बाद पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। वह एक सितम्बर को डीजी का प्रभार संभालेंगे।

प्रवक्‍ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें आनंद कुमार एक सितम्बर से मौजूदा पद पर रहते हुये पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ राम कुमार का तबादला अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम के पद पर किया गया है।
Also Read : IPL 2020 : CSK का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, UAE से वापस लौटे सुरेश रैना
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर गौतमबुद्धनगर भेजा गया हैं वहीं बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी का ट्रांसफर अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर किया गया है। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी मोहम्मद मुश्ताक को अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे के पद पर आगरा जाने को कहा गया है।
Also Read : महिलाओं के लिए वरदान बना जनधन खाता, जिले में 2.50 लाख से अधिक हैं महिला खाताधारक

The post उत्तर प्रदेश में फिर किए गए आईपीएस तबादले, पीवी रामाशास्त्री को मिला प्रमोशन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button