ईजियन सागर में 34 प्रवासी भारतीय डूबे

Aegean-Sea-300x200एथेंस। यूरोप जाने के लिए फर्माकोनिस्सी द्वीप को पार कर रहे 34 प्रवासी भारतीयों के ईजियन समुद्र में डूबने की खबर है।
ग्रीक के तटरक्षकों ने बताया कि इस साल शरणार्थियों और अप्रवासियों की बढ़ती संख्या से निपटने को तत्काल और समन्वित यूरोपीय संघ (ईयू) कार्रवाई की बात दोहराने वाले यूनान को घटना से बड़ा झटका लगा है।
ग्रीक तटरक्षक बलों ने कहा कि लकड़ी की एक नौका प्रवासियों को तुर्की से यूनान लेकर जा रही थी। फिलहाल मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने बताया कि नौका पर 100-120 लोग सवार थे।
मृतकों में चार नवजात और 11 बच्चे शामिल हैं। नौका पर तुर्की के समुद्र किनारे से तस्कर चढ़े थे, जिसके चलते नौका पर जरूरत से ज्यादा भार हो गया था।
यूनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री वस्सिलिकी थानो ने शरणार्थियों और प्रवासियों को पर्याप्त सहायता की पेशकश करने में विफलता को लेकर की जा रही देश की आलोचनाओं को खारिज किया।
उन्होंने आलोचकों से इस पर विचार करने का आग्रह किया है कि ‘भविष्य में यूरोप गिरती दीवारों को दोबारा खड़ा कर पाएगा या नहीं।
2015 की शुरुआत से अब तक 2,30,000 से ज्यादा शरणार्थियों और प्रवासियों ने मध्य और उत्तरी यूरोप के देशों में बेहतर भविष्य की तलाश में यूनान के समुद्र किनारों का रुख किया है।

 

 

Back to top button