इस स्टार खिलाड़ी को लगा बड़ा झटका, लगा 10 साल का प्रतिबंध

लंदन। अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी निकिता क्रेवोनोस को खेल के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और इस कारण उन पर 10 साल का प्रतिबंध लगा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अन्नुसार, इस प्रतिबंध के अलावा क्रेवोनोस को 20,000 डॉलर (15,380 पाउंड) का जुर्माना भी देना होगा।इस स्टार खिलाड़ी को लगा बड़ा झटका,

टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट को जानकारी मिली कि साल 2015 में क्रेवोनोस ने इलिनोइस में चैलेंजर प्रतियोगिता के एक मैच के नतीजे को तय करने के लिए तीसरे पक्ष से चर्चा की थी। यह किसी मैच में सट्टेबाजी के समान है।

यह भी पढ़े: बाबा रामदेव ने की डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ की शूटिंग

अमेरिका के 30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी क्रेवोनोस पर लगाया गया प्रतिबंध 29 नवंबर, 2025 में समाप्त होगा। 2007 में क्रेवोनोस ने अपने करियर की सबसे उच्च 389वीं रैंकिंग हासिल की थी। साल 2015 में वह विश्व रैंकिंग में 931वें स्थान पर थे।

Back to top button