इस सुरंग में आज भी भटकती है अंग्रेज इंजीनियर की रूह

शिमला: वैसे तो हमारे देश भारत में डरावनी जगहों की कोई कमी नहीं, लेकिन आज हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हाँ यह जगह हैं सुरंग-33, शिमला। इस सुरंग के बारे में कहा जाता है कि इसमें एक अंग्रेज इंजीनियर की रूह भटकती है। हालांकि इस रूह को फ्रेंडली माना जाता है।

बताया जा रहा हैं कि इस सुरंग का निर्माण एक अंग्रेज़ इंजीनियर बड़ोग ने करवाया था। इसलिए इसे बड़ोग सुरंग भी कहते है। बड़ोग सुरंग के साथ एक दर्द भरी कहानी जुड़ी है। कहते हैं कि इस सुरंग को बनाने वाले अंग्रेज इंचार्ज बड़ोग ने एक बड़ी भूल यह करदी कि एक ही बार में दोनों ओर से सुरंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया। अंदाजे की भूल से सुरंग के दोनों छोर मिल नहीं पाए जिसके कारण उन पर एक रुपये जुरमाना किया गया।

कहते हैं कि अपनी इस चूक से वह इतने अधिक दुखी हुए कि उन्होंने एक दिन अपने कुत्ते के साथ सैर पर जाते हुए स्वयं को गोली मार कर आत्म ह्त्या कर ली। कहते है की आज भी इसमें उस अंग्रेज इंजीनियर की रूह भटकती है। हालांकि इस रूह को फ्रेंडली माना जाता है।

Back to top button