इस महिला ने 9 मिनट में एक साथ छह बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास स्थित ह्यूस्टन में एक महिला ने एक साथ 6 साथ 6 बच्चों को जन्म दिया है। महिला का नाम थेलमा है जो अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। यह जानकारी अमेरिका के द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास ने दी।
डाक्टर्स ने बताया, 15 मार्च की सुबह 4.50 बजे से 4.59 बजे के दौरान थेलमा चैका ने 4 लड़कों और 2 लड़कियों को जन्म दिया है। बच्चों का वजन 1 पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। सभी की हालत स्थिर है. थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। हालांकि अभी चारों बेटों के नाम नहीं रखे हैं। बच्चों को नवजातों की ICU में रखा गया है। अस्पताल ने बताया, पूरी दुनिया में 4.7 अरब में कोई एक ही मामला ऐसा होता है जिसमें महिला 6 बच्चों को एक साथ जन्म देती है।

Back to top button