इस महिला ने सिर्फ 70 हजार रुपयों के लिए बेच दिया अपनी नाबालिग बहन को, पढ़े पूरी खबर

एक महिला ने 70 हजार रुपयों के लिए अपनी ही नाबालिग बहन को बेच दिया। जिसने नाबालिग लड़की को खरीदा वह तीन महीने तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। मामला तब खुला जब आसपास के लोगों को शक हुआ। डी डिवीजन थाने की पुलिस ने किशोरी को खरीदकर उससे शादी रचाने और दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोप है कि तीन महीने पहले हरियाणा के भिवानी जिले की कविता ने अपने पति तरलोक के साथ मिलकर अपनी 13 साल की बहन को अमृतसर की हिंदोस्तान बस्ती निवासी राजन को 70 हजार रुपये में बेच दिया था।डेढ़ महीना पहले आरोपित राजन ने दिल्ली में किशोरी के साथ शादी रचाई और फिर अपने घर हिंदोस्तान बस्ती में बंधक बनाकर रखने लगा। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस के कंट्रोल रूम पर इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित राजन, कविता और तरलोक को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदोस्तान बस्ती निवासी राजन (37) की कुछ साल पहले हरियाणा के भिवानी जिला में रहने वाली कविता और उसके पति तरलोक के साथ मुलाकात हुई थी। आरोपित दंपती भी तीन साल से अमृतसर में ही रह रहा है। आरोपित ने कविता को घर का कामकाज करने के लिए लड़की लाने के लिए कहा था। कविता ने उसे बताया कि हरियाणा में उसकी 13 साल की बहन है। वह उसे आरोपित (राजन) के पास नौकरी लगवा देगी। उसके बाद दोनों में पीडि़ता को बेचने की डील हो गई।

इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपित ने किशोरी को कविता से तीन महीने पहले 70 हजार रुपये में खरीद लिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह किशोरी का मेडिकल करवाया जाएगा। राजन की मां निर्मला और दो बहनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Back to top button