इस दिवाली पर रेलवे के कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

railway3-1440828651इस दीपावली पर भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को बल्ले-बल्ले हो सकती है। कर्मचारियों को चालू वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 78 दिन का बोनस मिल सकता है। यह बोनस पिछले तीन साल के समान ही होगा।
 
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता सम्बद्ध बोनस की घोषणा को रेल यूनियनों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता सम्बद्ध बोनस का भुगतान किया जाता है। 
 
सूत्रो के अनुसार रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता सम्बद्ध बोनस की घोषणा को रेल यूनियनों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
 
सूत्रों ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जा सकता है। यदि कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो करीब 12 लाख रेलकर्मियों को इस महीने 8,897 करोड़ रूपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

 

Back to top button