इस दिन तुलसी के पेड़ पर चढ़ा दे कच्चा दूध, फिर देखें चमत्कार..

हमारे धर्मशास्त्रों में तुलसी के पौधे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। तुलसी घर के वास्तुदोष को दूर करने में मदद करती है।

1. वास्तुशास्त्र में बताया गया है की अगर आपके व्यापर में लगातार घाटा हो रहा है तो पूर्णिमा के दिन तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको व्यापर में मुनाफा होने लगेगा और घर में बरकत आएगी।

2. अगर आपके परिवार में हमेशा कलह का माहौल रहता है तो अपने रसोई घर के पास तुलसी के पौधे को रखें। ऐसा करने से परिवार के लोगों में आपस में प्यार बढ़ेगा और लड़ाईयां खत्म होंगी।

3. अपने बच्चो को आज्ञाकारी बनाने के लिए अपने घर की पूर्व दिशा में खिड़की के पास तुलसी के पौधे को रखें। ऐसा करने से बच्चे मां-बाप का कहना मानते हैं।

4. अगर किसी कन्या का विवाह ना हो रहा हो तो घर के दक्षिण-पूर्व कोने में तुलसी को रखने से और रोज जल अपर्ण करने से कन्या का विवाह जल्दी होता है। 

Back to top button