इस तरह के लोग जन्म से ही होते हैं राजकीय संपत्ति के हकदार

ज्योतिष शास्त्र वह माध्यम है, जो लोगो के भूत, भविष्य के बारे में बताता है। इसके द्वारा हम भविष्य में आने वाली कई परेशानी के बारे में भी जान सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के द्वारा शरीर पर मौजूद तिल अथवा लकीर के माध्यम से लोगो के व्यवहार के बारे में पता किया जा सकता है। आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम माथे पर मौजूद रेखा के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानने कि कोशिश करेंगे..ये लोग जन्म से ही होते हैं राजकीय संपत्ति के हकदार

1. जिस इंसान के माथे पर त्रिकोणयुक्त रेखाएं हों तो वह राजकीय संपत्ति प्राप्त करता है।

2. जिनके माथे पर केवल एक ही लकीर हो तो वह इंसान जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त करता है।

3. यदि किसी व्यक्ति के माथे पर एक दीर्घाकार रेखा होती है तो यह रेखा उसकी साली की मृत्यु योग को दर्शाती है और यही रेखा किसी महिला के ललाट पर हो तो वह उसके देवर की मृत्यु का योग को दर्शाती है।

4. किसी इंसान के ललाट पर दक्षिणावर्त हो तो वह अशुभ माना जाता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक जिनके ललाट पर ऐसी रेखा हो उस इंसान के साथ विवाह नहीं करना चाहिए।

5. जिन लोगों के ललाट पर त्रिशुल निशान बना हो उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ जिनके माथे पर बहुत सारी नसें दिखाई दे तो वह व्यक्ति रोगी होता है।

Back to top button