इस तरह के टिप्स के जरिये आप यह जान पाएंगे कि आपका स्मार्टफोन असली है या नकली

 भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई हैंडसेट लॉन्च किए गए हैं। इनमें चीनी कंपनियों जैसे Xiaomi, OnePlus, Oppo, Vivo, Huawei के स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। इनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते इनकी बिक्री भी सबसे ज्यादा होती है। इसी बीच स्मार्टफोन फ्रॉड से संबंधित कई मामले भी सामने आए हैं। इनमें एक मामला ऐसा है जिसमें स्मार्टफोन का नकली निकलना एक आम बात हो गई है। इस स्थिति में यूजर्स को यह पहचानना बेहद जरूरी है कि आपके द्वारा खरीदा गया स्मार्टफोन असली है या नकली। यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे आप यह जान पाएंगे कि आपका स्मार्टफोन असली है या नकली।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन की तरफ से एक नई सर्विस शुरू की गई है जिससे यह जाना जा सकता है कि फोन असली है या नकली। इसके लिए आपको केवल एक मैसेज भेजना होगा। वहीं, एक ऐप के जरिए भी इस बात की जानकारी ली जा सकती है। इससे फोन का मॉडल नंबर, ब्रांड और उसे बनाने वाली कंपनी के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

इस मैसेज से मिलेगी सभी जानकारी:

यूजर्स को अपने फोन से एक मैसेज भेजना होगा। इसमें KYM लिखकर स्पेस देना होगा और 15 अंकों वाला अपने फोन का IMEI नंबर लिखना होगा। इसे 14422 पर भेज दें। इसके बाद जो मैसेज आपके पास आएगा उसमें फोन की सभी जानकारी होगी।

इस ऐप से भी मिलेगी सभी जानकारी:

  • गूगल प्ले स्टोर से यूजर्स को Know Your Mobile ऐप डाउनलोड करनी होगी।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद फोन IMEI नंबर एंटर करें और verify पर क्लिक कर दें।
  • इससे आपको क्लिक करते ही आपको फोन के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • इसकी मदद से आप ब्लैकलिस्टेड नंबर के बारे में भी जानकारी ले पाएंगे।

फोन पर कैसे पता करें फोन का IMEI नंबर:

अपने फोन का IMEI नंबर पता करने के लिए यूजर्स को फोन से *#06# डायल करना होगा। ऐसा करने से फोन स्क्रीन पर डिटेल आ जाएंगी।

Back to top button