इस आवारा जानवर के प्यार में किस हद तक गुजर गई ये एक्ट्रेस, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

फिल्मी सितारे जितना प्यार अपने फैंस से करते हैं, उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास चीजों से भी करते हैं, जैसे कि कार, बाइक या फिर पालतू जानवर। फिल्मी सितारे भी जानवरों से काफी प्यार करते हैं। हाल ही में अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे का अपने सुअर के प्रति प्यार जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।इस आवारा जानवर के प्यार में किस हद तक गुजर गई ये एक्ट्रेस, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डेंजरस वुमन एलबम की सिंगर एरियाना ग्रांडे अपने पालतू सुअर को पति से भी ज्यादा प्यार करती हैं। दरअसल पांच महीने पहले एरियाना ग्रैंड ने अमेरिका के कॉमेडियन और एक्टर पेट डेविडसन से सगाई की। डेविडसन ने एरियाना को तोहफे में सुअर का एक छोटा बच्चा दिया। कुछ समय बाद डेविडसन और एरियाना में कहा-सुनी हुई। इसके बाद दोनों ने अपनी सगाई तोड़ी थी।

सगाई तोड़ने के बाद एरियाना ग्रांडे को पेट डेविडसन की सभी चीजें लौटानी पड़ी। एरियाना ने अपनी सगाई की करीब 68 लाख रुपए की अंगूठी को भी वापस कर दिया, लेकिन एरियाना पेट डेविडसन द्वारा दिया गए सुअर के छोटे बच्चे को वापस नहीं कर रही हैं। एरियाना ग्रैंड की यह बात जानकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।

गौरतलब है कि एक महीने पहले एरियाना की जिंदगी में आए यह सुअर का बच्चा काफी अहम हो गया है। एरियाना इस सुअर के बच्चे को इतना प्यार करती हैं कि वह इसको अपने साथ बिस्तर में लेकर सोती हैं। वह इस बच्चे का इतना ख्याल रखती हैं कि इसको एक पल के लिए भी खुद दूर नहीं करती हैं।

आपको बता दें कि यह सुअर का बच्चा एरियाना ग्रांडे की एलबम ब्रिथीनइन में भी दिखाई दे चुका है। एरियाना ग्रैंड अब तक अपने कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुकी हैं। इनमें योर्स ट्रूली (2013), माय एवरीथिंग (2014), डेंजरस वुमन (2016), स्वीटनर (2018) बेहद खास है। इसके अलावा वह विक्टोरियस, विंक्स क्लब, सैम एंड कैट, फैमिली गाय, नॉक नॉक लाइव, द वॉइस और वन लव मैनचेस्टर जैसे फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं।

Back to top button