इस आदमी को बालों ने बनाया लोकप्रिय, बालों की लम्बाई जानकर नहीं करेंगे विश्वास

अजब गजब है ये दुनिया और अजब गजब हैं इसमें रहने वाले लोग। तरह तरह के शौक और जीवन भर उस शौक को पाले रहना आसान नहीं है। ऐसा ही शौक पाल रखा है सकलदेव टुड्डू ने। पूरे 24 साल से ये शौक रखते हैं। इस शौक के कारण उन्हें कोई शिव का अवतार कहता है तो कोई महात्मा कह कर बुलाता है। जब 22 साल के थे तो किसी कारण से एक साल तक अपने बाल नहीं कटवा पाए। नतीजा ये निकला की बालों की जटाएं बन गईं। जटा देखते ही ग्रामीण उन्हें शिव का रूप मानने लगे।इस आदमी को बालों ने बनाया लोकप्रिय, बालों की लम्बाई जानकर नहीं करेंगे विश्वास

6 फीट लंबी जटा

बस फिर क्या था लोगों की श्रद्धा बढ़ी तो सकलदेव ने उन्हीं जटाओं को अपना लिया और तय किया कि अब बाल नहीं कटवाएंगे। पहले मांस खाते थे,जिसे उन्होंने छोड़ दिया। वन विभाग में नौकरी करते हैं। जब से बाल नहीं कटे तब से वो पूरी तरह से नहा भी नहीं सके। धीरे धीरे बाल बढ़ते गए और उनकी जटाएं 6 फीट लंबी हो गई। ऐसा नहीं है कि वो पुरानी परंपराओं के हिसाब से चलते हैं। आधुनिक जीवन से भी कदम ताल कर रहे हैं और स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं। 56 साल उम्र हो चुकी है। दिनचर्या के अनुसार पूरे काम होते हैं पर स्नान नहीं हो पाता। जब किसी को कोई समस्या होती है तो लोग सकलदेव का रुख करते हैं और वे भी उन्हें आशीर्वाद दे देते हैं।

ईश्वरीय रूप

ये बताना तो भूल ही गए कि सकलदेब बिहार के निवासी हैं और मुंगेर जिले में ढंगडा गांव में रहते हैं। उनकी इस खूबी की वजह से पूरे इलाके में लोकप्रिय हैं और कोई भी सकलदेव के बारे में जानकारी दे देता है। सकलदेव भी इस शौक को पूरा इंजाय कर रहे हैं। लोग उन्हें ईश्वरीय रूप समझते हैं और भी उस मुद्रा में अपने भक्त का पूरा ख्याल रखते हैं। 22 साल की उम्र में ये शौक पाला था और उससे ज्यादा 24 साल हो गए।

Back to top button