वृष राशि- वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं जिसके कारण से इन राशियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव, रोमांस और विलासिता का कारक माना जाता है। ऐसे में जिस किसी की राशि वृष राशि होती है वह हमेशा सुख और वैभव में अपना जीवन बिताता है। ऐसी राशि के लोगों को उनके जीवन में कई मौके आते है जहां पर उन्हें अमीर बनने के मौके मिलते है। जिन्हें वह हासिल करने में नहीं चूकते।
वृश्चिक राशि- वृष राशि के बाद दूसरी राशि वृश्चिक राशि होती है जिसमें अमीर बनने के सारे गुण होते हैं। इस राशि के जातकों में भौतिक चीजों को पाने की लालसा बहुत अधिक होती है। इन्हें जो चीज अच्छी लग जाती है उसे पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके लिए जी जान लगाकर मेहनत करते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि बहुत ही जुझारू प्रकृति के होते हैं। इस राशि के जातकों में भोगविलास और लग्जरी चीजों को पाने की लालसा रहती हैं। साथ ही इन्हें भाग्य का साथ मिलता है जिसके कारण से इस राशि में अमीर बनने के सारे गुण मौजूद रहते हैं।
सिंह राशि- इस राशि के जातकों में शेर जैसी ताकत और नेतृत्व क्षमता होती है। इस राशि के लोग धन कामने के लिए और अपनी लग्जरी जरुरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अमीर बनने के सारे गुण इस राशि में होते हैं।