इन महीनों में जन्में लोग होते हैं बेहद रोमांटिक, कहीं आपका भी पार्टनर तो नहीं है इसमें शामिल

हर व्यक्ति की काबिलियत और शख्सियत अगल अलग होती है। एस्ट्रालॉजी कहती है कि इसका पता राशि आैर जन्म के महीने से भी लगाया जा सकता है। जन्म के महीने के हिसाब से ही आप किसी व्यक्ति का लकी नंबर, लकी कलर, अच्छाई बुराई सबका पता लगा सकते हैँ। आज हम आपको अलग अलग महीने में जन्मे लोगों के बारे में बताएँगे कि और साथ ही यह भी बताएंगे कि किस महीने में जन्मे लोग रोमांटिक और प्यार में अच्छे होते हैं।इन महीनों में जन्में लोग होते हैं बेहद रोमांटिक, कहीं आपका भी पार्टनर तो नहीं है इसमें शामिल

मई में जन्मे लोग- मई में जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये आकर्षक और लोकप्रिय होते हैं। इस माह में जन्मे लोग भीड़ में भी पहचान आ जाते हैं ंक्योंकि इनका आकर्षक व्यक्तित्व इन्हें सबसे अलग करता है। और लोगों का ध्यान खींच लेता है। मई में जन्में लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये स्वभाव से राजसी होते हैं और त्याग करने की प्रवृत्ति इनमें प्रबल होती है। स्वभाव से थोड़े सनकी माने जाने वाले लोग अगर एक बार किसी चीज की जिद कर दें तो उसे पाकर ही मानते हैं। मई में जन्में लोग संघर्षी होते हैं। इनके जीवन में संघर्ष के बाद ही सुख के दिन आते हैं। मेहनत करने के बाद इन्हें हर चीज शाही अंदाज में चाहिए होता है। त्याग की भावना कूट कूट कर भरी होती है। मई में जन्मेें लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। प्यार के मामले में मई में जन्मे लोग बहुत पक्के होते हैं। एक बार किसी से प्यार कर लेते हैं तो वह जीवन भर बना रहता है। ये अपने पार्टनर के बारे में बेफिक्र रहते हैं जबकि इनका पार्टनर इनकी बहुत केयर करता है। मई में जन्मे लोग अपने प्यार को छुपा कर रखते हैं। अपने दोस्तों के सामने इसके बारे में कम ही बात करना पसंद करते हैं। जबकि अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक मूड में रहते हैं।

अगस्त में जन्मे लोग- अगस्त में जन्में लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये पैसों के मामले में कंजूस किस्म के होते हैं। कम खर्च करना पसंद करते हैं। इस माह में जन्में लोगों के लिए पैसे को अधिक महत्तव देते हैं। जब इनके पास पैसा आ जाता है तो फैमिली और प्यार भी बकवास लगने लगता है। जुबान से थोड़े कड़वे माने जाते हैं। लेकिन इन्हें बातों की अच्छी समझ होती है । अगस्त में जन्मे लोग दूरदर्शी होते हैं। पर्सनैलिटी के मामले में भी ये आगे रहते हैं। प्यार के मामले में तो अच्छे होते हैं पर कभी कभी मूड खराब हो जाने की वजह से ये पार्टनर के साथ भी अच्छा बर्ताव नहीं करते जो इनकी सबसे बड़ी खराबी होती है । इस माह में जन्मे लोग अपने काम और भविष्य को लेकर सीरियस होते हैं, चाहे इसमें कितना भी मेहनत क्यों न लगे। मेहनत करने से ये पीछे नहीं हटते। इस माह में जन्मे लोग प्यार में जल्दी ही पड़ जाते हैं जबकि इसके इजहार में उतना ही ज्यादा समय लगा देते हैं। मुश्किल हालात में कभी भी हार नहीं मानते। लेकिन प्यार में ये अक्सर धोखा खाते रहते हैं।

जुलाई में जन्में लोग- ज्योतिष कहता है कि इस माह में जन्में लोग जिद्दी किस्म के होते हैँ। और अपने जीवन का हर निर्णय अपने से ही लेते हैं। ऐसे लोग कभी कभी अपने जीवन में धोखा भी खाते हैं। फैमिली की बहुत परवाह करते हैं, रिश्तों को बचाकर रखते हैं। और एकता पसंद होते हैं। अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक होते हैं।

Back to top button