इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीएमएस अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) चैम्पियन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) ने सर्वाधिक 36 अंक अर्जित कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के लगभग 15 कैम्पस के 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती शिव ानी सिंह ने खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के जिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल अर्जित कर व्यक्तिगत चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया, वे इस प्रकार हैंः-

बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में विवेक, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालिका वर्ग की 100 मी0 रेस में प्रकृति, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में शिवांश अलीगंज (प्रथम कैम्पस), बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में फरहा अलीगंज (प्रथम कैम्पस), बालक वर्ग की 800 मी0 रेस में यश पाण्डेय, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालिका वर्ग की 800 मी0 रेस में वैदेही, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालक वर्ग की लम्बी कूद में मिथलेश सिंह, राजाजीपुरम् (प्रथम कैम्पस), बालिका वर्ग की लम्बी कूद में प्रकृति, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालक वर्ग की 200 मी0 रेस में विवेक, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालिका वर्ग की 200 मी0 रेस में प्रकृति अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालक वर्ग की 400 मी0 रेस में विवेक, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), बालिका वर्ग की 400 मी0 रेस में निशा सिंह, आनन्द नगर कैम्पस, बालक वर्ग के शार्टपुट मंे शिवांश, अलीगंज (प्रथम कैम्पस), बालिका वर्ग की शार्टपुट में यवनिका, कानपुर रोड कैम्पस तथा बालक वर्ग के 4ग100 मी0 रिले रेस में गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), बालिका वर्ग के 4ग100 मी0 रिले रेस में गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस)।

Back to top button