इंदौर : कोरोना ने ली नगर निगम दारोगा की जान, अस्पताल में थे भर्ती

इंदौर। इंदौर में कोरोना का मामला बढ़ता जा रहा है। जहां कोरोना संक्रमण की चपेट में आए नगर निगम दारोगा की रविवार सुबह मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि दरोगा के बीमार होने के बारे में नगर निगम के अफसरों को जानकारी ही नहीं थी।
ये भी पढ़ें- दो रोडवेज कर्मचारियों सहित कोरोना से संक्रमित मिले 13 नए मरीज
नगर निगम के दारोगा जगदीश करोसिया की बीते कुछ दिनों से उनका इलाज एमटीएच अस्पताल में चल रहा था। यहां रविवार सुबह उनका निधन हो गया। यह बात भी सामने आ रही है कि उनके बीमार होने की जानकारी नगर निगम के अफसरों को ही नहीं थी। रविवार सुबह जब वायरलेस सेट पर उनका नाम पुकारा गया, तो बड़े अधिकारियों ने फटकार लगाई। जिसके बाद दूसरे अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई और वे अस्पताल पहुंचे। नगर निगम अधिकारियों ने दारोगा करोसिया को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को मदद का भरोसा दिया है।
The post इंदौर : कोरोना ने ली नगर निगम दारोगा की जान, अस्पताल में थे भर्ती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button