इंडो-नेपाल बार्डर पर बनेगा अब रेड कार्डर जोन, तैयार हुआ प्लान

नेपाल में चीन की बढ़ती दखलंदाजी और पाकिस्तान की लगातार घुसपैठ को देखते हुए सिक्योरिटी का नया प्लान बनाया जा रहा है। इंडो नेपाल बार्डर की खुली सीमा पर रेड कार्डर जोन बनाने का फैसला किया गया है। 

इंडो-नेपाल बार्डर पर बनेगा अब रेड कार्डर जोन, तैयार हुआ प्लान

शुक्रवार को कमिश्नर देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटेलीजेंस की ओर से लगातार नेपाल में चीन की बढ़ती गतिविधियों की रिपोर्ट मिल रही है। इसे मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर खुली सीमा और नो मेंस लैंड के संवेदनशील क्षेत्रों में रेड कार्डर जोन बनाने का प्लान अंतिम रूप में है।

यह भी पढ़ें: टीचर ने जबरदस्ती किये अपने स्टूडेंट से ऐसा व्यवहार आप देख कर रह जाएंगे हैरन, उसका वीडियो बना दिया है जो हो गया वायरल

रेड कार्डर जोन का मास्टर ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए एसएसबी के साथ खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है। नेपाल के रास्ते नकली नोटों की तस्करी रोकने, आंतकी संगठनों के शातिरों की घुसपैठ रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश शासन से धनराशि प्रदान किये जाने के लिए प्रस्ताव बना लिया गया है। इसके साथ ही भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों की सड़कों को दुरूस्त करने और नई सड़कों का प्रस्ताव भी बनाया जा रहा है।

Back to top button