आर्थिक राशिफल 25 जुलाई 2018: जानिए आज किन राशिवालो को हो सकता है धनलाभ…

मेष:

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।आर्थिक राशिफल 25 जुलाई 2018: जानिए आज किन राशिवालो को हो सकता है धनलाभ...

वृषभ:

आज व्यवसाय में मानसिक संतोष रहेगा। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलैक्स मिलेगा।

मिथुन:

आज जो भी काम आप करेंगे जल्दी बन जाएगा। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों पर अच्छी तरह गौर कर लें।

कर्क:

पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। समझदारी के साथ आगे की प्लानिंग करें।

सिंह:

आपके जीवन में सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी।

कन्या:

काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखें।

तुला:

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक:

आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा।

धनु:

आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा किंतु वाणी पर संयम रखें। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

मकर:

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ हो सकता है। रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी।

कुंभ:

संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि के योग हैं। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे।

मीन:

पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। जरूरी कार्यों में जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है। 

Back to top button