आर्थिक राशिफल 17 जून: आज इन राशि वालो को धन लाभ की है कई संभावना

मेष:

आज आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।आर्थिक राशिफल 17 जून: आज इन राशि वालो को धन लाभ की है कई संभावना

वृषभ:

आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन:

व्यापार में साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता हो सकती है।

कर्क:

उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।

सिंह:

आज आप निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या:

आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यालय में भी अचानकर कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:

नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

धनु:

बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

मकर:

आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है लेकिन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

कुंभ:

आजीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं।

मीन:

आज संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है।

Back to top button