आर्थिक राशिफल 17 जुलाई: आज इन राशि वालो को मिलेगा धन लाभ…

मेष:

कार्यक्षेत्र में आपकी भागदौड़ से परिस्थितियां खराब हो सकती हैं इसलिए काम धीरे-धीरे ही निपटाएं। पैसे के लेन-देन के मामले में सफलता के साथ खर्च के नए प्रस्ताव जुड़ेंगे। दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है, चोर आदि से सावधानी रखें।आर्थिक राशिफल 17 जुलाई: आज इन राशि वालो को मिलेगा धन लाभ...

वृषभ:

आज ऑफिस में अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहेंगे। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और दूसरों की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं। पैसा बचाने के लिए हर संभव काम करें।

मिथुन:

आज भाग्यवर्धक दिन है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं और कोई भी पल व्यर्थ न गवाएं। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य संपन्न होगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में परेशानी कम महसूस करेंगे।

कर्क:

आज दोपहर बाद परेशानी कम होगी। बिजनस में लाभ भी होगा। साहित्य में रूचि बढ़ेगी और पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि जायदाद से लाभ होगा।

सिंह:

आज दिन अच्छा ही गुजरेगा लेकिन दोपहर में कुछ शरारती लोग आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे। सीनियर लोगों की मदद से समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। धीरज से काम लें। पारिवारिक विवादों से बचना कठिन होगा।

कन्या:

आज दोपहर बाद ही योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। मिलजुलकर सबका सहयोग लेना ही फायदे का सौदा साबित होगा।

तुला:

आज दोपहर तक किसी कारण से परेशानी होगी, लेकिन शाम तक हल निकालने से खुशी भी मिलेगी, शुभ कार्य के लिए पैसों का इन्तजाम करना पड़ सकता है। बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:

आज किसी से उल्टा सीधा कहने से आपके व्यक्तित्व पर ही बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए आज वाणी पर संयम रखें, फायदेमंद होगा। मन की चंचलता पर अंकुश रखकर ही नई समस्याओं का समाधान अच्छी तरह से कर पाएंगे।

धनु:

आज का दिन महत्वपूर्ण है, मित्रों का सहयोग और साथ बढ़ेगा और उन पर अपने अधिकार का सुख भी। काम में आने वाली रूकावटें दूर हो जाएंगी। मनपसन्द काम करने और कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी।

मकर:

आज का दिन कुछ हटकर काम करने का है कल की मौजमस्ती आपके आज पर टिकी है, तैयार रहें। आने जाने में बाधा नहीं आएगी। पर्सनेलिटी का प्रभाव बनाए रखें। रिजल्ट अच्छा आएगा। किसी प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त करने की चिंता हो सकती है।

कुंभ:

आज आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है। इसलिए खानपान पर ध्यान दें। योजनाएं पूरी कर लेंगे। संयोगवश सभी प्रकार के कठिन काम खुद ही बनते जाएंगे और सफलता से हैरानी होगी। बिना प्रशिक्षण के भी आप बहुत जानकारी रखते हैं।

मीन:

आज दोपहर के बाद खर्च के मौके सामने आएंगे। किसी व्यक्ति के कारण मूड खराब हो सकता है। अपने मान-सम्मान को बचाकर रखना पड़ेगा। परिवार में शांति रहेगी। स्थान परिवर्तन या बढ़ती व्यस्तता से परेशान न हों।

Back to top button