आर्थिक राशिफल 16 अगस्त: जानिए, आज आर्थिक मामले में कैसा रहेगा आपका दिन

मेष:

आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति के लिए आपके मन में संवेदना और प्रेम का भाव आ रहा है। आज का दिन फायदे वाला है।

वृषभ:

आज आप कुछ स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। अपनी जमा पूंजी पर नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से आप आर्थिक संकट में आ सकते हैं।

मिथुन:

अपने कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है।

कर्क:

आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। संतान पर पैसा खर्चा हो सकता है।

सिंह:

इस वक्त जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

तुला:

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सोच समझकर ही फैसला लें। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

वृश्चिक:

व्यापार-व्यवसाय की तरफ नज़र रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद फुर्सत नहीं मिलेगी।

धनु:

सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं।

मकर:

पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

कुंभ:

आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन काफी लंबे सयम तक काम करना संभव नहीं। व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।

मीन:

सुख आराम की इच्छा सभी की होती है लेकिन यह तोहफा कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरो के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं।(

Back to top button