आर्थिक राशिफल 15 अगस्तः आज किसे होगा लाभ किसे नुकसान जानिए…

मेष:

ऑफिस मे अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है।

वृषभ:

आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिन भर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है।

मिथुन:

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहा-सुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा।

कर्क:

आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गये रिश्ते लम्बे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।

सिंह:

आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद काम में सफलता मिलेगी। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है।

कन्या:

आज का दिन आनंद में बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा, पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला:

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानी सुलझेगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बजनेस में फायदा होगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन अनुकूल है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नज़र आएंगे।

धनु:

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर:

छोटे मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुंभ:

आज का दिन थोडा स्लो है। पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन:

आज का दिन लकी रहेगा। बिजनेस और इनवेस्टमेन्ट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से संपर्क बढ़ेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। आपके सहयोगी काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं। 

Back to top button