आर्थिक राशिफल 11 जुलाई: नई योजना पर ध्यान दें, धन लाभ के योग

मेष:

दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। यात्रा पर खर्च कर सकते हैं।

वृषभ:

व्यापारियों को आज अनावश्यक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध
लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:

दिन की शुरुआत में लाभ की संभावना दिख रही है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें।

कर्क:

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह:

आज शत्रुजनित षड़यंत्रों से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक परेशानियों से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के उचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रह सकती है। व्यवसायिक शिथिलता को खुद पर हावी न होने दें।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत हो सकता है। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बन सकती है।

धनु:

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, पिछली मेहनत का लाभ मिलेगा। नए संपर्कों
से सितारा बुलंद होगा।

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, सतर्क रहें। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है।

कुंभ:

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने तथा स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख व गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:

आज किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सचेत रहें। स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। 

Back to top button