आर्थिक राशिफल: जानिए आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके घर का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आप आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।आर्थिक राशिफल: जानिए आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

आज आपको संतान के अच्छे आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे।

मिथुन:

यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क:

यदि आपकी प्रमोशन रूका हुआ है तो आज अवश्य हो जाएगा, इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। रात्रि में अधिक तीखा भोजन न करें।

सिंह:

यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर जाएगा।

कन्या:

आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शान-शौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा।

तुला:

आज काफी सोच विचार कर काम करने के उपरान्त भी नुकसान होने की आशंका लगी रहेगी। अचानक कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट व मानहानि की आशंका बनी रहेगी।

वृश्चिक:

आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु:

आज का दिन गुरू के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रूके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मकर:

आज आप में शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा लेकिन ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपका प्रमोशन रूका हुआ है तो अवश्य प्राप्त हो जाएगा। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा।

कुंभ:

आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की संभावना रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा।

मीन:

यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।

Back to top button