आपके होंठ बताते हैं कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन
ज्योतिष की एक विधा सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया जाता है। इनमें होंठों की बनावट के अनुसार स्त्री-पुरुषों के स्वभाव, गुण और वैवाहिक जीवन का भी जिक्र किया गया है। आइए यहां देखें कि होंठों की बनावट के अनुसार स्त्री का वैवाहिक जीवन किस प्रकार का हो सकता है। इन बातों का विज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है यह केवल समुद्रशास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र का अपना आंकलन है…
होंठ हो लाल और चिकने…
जिन महिलाओं के होंठ लाल और चिकने होते हैं, वह रूपवती और गुणवती होने के साथ ही सौभाग्यशाली भी होती हैं। पति के प्यार के साथ इन्हें सदैव सम्मान भी मिलता है।
होठों के बीच में रेखा
जिन महिलाओं के होठों के बीच में रेखाएं दिखाई देती हैं, उनका पति उन्हें रानी के समान सुख देता है और ठाठ से रखता है।
मोटे होंठ वाली महिलाएं
जिन महिलाओं के होंठ मोटे होते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में अनबन रहती है। धन के मामले में भी उनका हाथ अक्सर तंग रहता है।
गोल और लालिमा लिए होंठ
जिन महिलाओं के होंठ गोल, मांसल और लालिमा लिए होते हैं उन्हें पति का पूर्ण सुख प्राप्त होता है। इन्हें गहनों का भी बहुत शौक होता है।
पतले, सुंदर और लंबे होंठ
जिन महिलाओं के होंठ पतले, लंबे और खूबसूरत होते हैं, वह स्वभाव से सेक्सी और जिंदादिल होती है। यह अपने वैवाहिक जीवन में सदैव संतुष्ट रहती हैं।
लटके हुए होंठ
जिन महिलाओं के होंठ सूखे, लंबे और नीचे की ओर लटके होते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में काफी संघर्ष रहता है। उन्हें कई बार कुछ रोगों का भी सामना करना पड़ता है