आपके घर में रखा शहद देता है आपको हर बीमारी से दिलाएगा छुटकारा

आपके घर में रखा शहद कई बीमारियों से छुटकारा देने में मदद करता है। अंतरराष्ट्रीय शहद दिवस पर द इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में राज्य खादी ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।आपके घर में रखा शहद देता है आपको हर बीमारी से दिलाएगा छुटकारा

अजय कुमार सिंह ने कहा कि शहद अमृत है। इससे कई बीमारियों का इलाज संभव है। स्वास्थ्य से लेकर सुंदरता तक, इसके पास हर समस्या का समाधान उपलब्ध है।

शहद में एलर्जी से लड़ने का गुण होता है। जिससे आपको इस समस्या से बचने में सहायता मिलती है।

इसके अलावा यह किसी भी प्रकार के इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होता है। यही वजह है कि गले या श्वासनली के इंफेक्शन में शहद आराम देता है।

बताया कि मनुष्य का मधुमक्खियों से गहरा संबंध है। मनुष्य को मधुमक्खियों से प्रबंधन सिखना चाहिए। मधुमखियों की कार्य प्रणाली और अनुशासन को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग के निदेशक प्रभारी यशपाल सिंह ने भी विचार रखे। मौन पालन की उपयोगिता पर निबंध का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा, मानी वर्गीश, बीनू जॉर्ज, एसआर डोभाल, जेएस मलिक, विनोद कुमार, राकेश कुमार, विनोद उनियाल आदि मौजूद रहे।

Back to top button