आज ही के दिन लिएंडर पेस ने जीता था अमेरिकी ओपन का खिताब

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के लिए आज का दिन काफी यादगार है। पेस ने आज ही के दिन 14 सितंबर वर्ष 2009 में अमेरिकी ओपन के पुरूष युगल का खिताब जीता था। पुरुष युगल में पेस चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही के साथ जोड़ी बनाकर उतरे थे। खिताबी मुकाबले में पेस ने हमवतन और अपने पुराने जोड़ीदार महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 10 और IPS अफसरों के किए तबादले
पेस-ड्लोही ने भूपति- नोल्स को मैच 3-6, 6-3, 6-2 से हराया था। पेस के लिए यह मैच जीतना ख़ासा अहम रहा क्योंकि उनके लिए यह 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब था। लिएंडर पेस के लिए यह पुरूष युगल का पांचवा ग्रैंड स्लैम खिताब है और ड्लोही के साथ दूसरी खिताब था।
पेस एकल में ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1996 अटलांटा खेलों में प्ले आफ में अर्जेन्टीना के फर्नांडो मेलिगेनी को हराकर कांस्य पदक जीता था। इस जीत के बाद लिएंडर पेस की महेश भूपति के साथ जोड़ी के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ाया। पेस-भूपति की जोड़ी भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई।
ये भी पढ़ें- अमेरिका-चीन विवाद में टिकटॉक पर माइक्रोसॉफ्ट की जगह ओरेकल की उम्मीदें बढ़ीं
पेस-भूपति ने साथ मिलकर भारत और भारत के बाहर कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत हासिल की। अट्ठारह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता लिएंडर पेस को टेनिस में अपने योगदान के लिए 1996 में भारत के गौरवपूर्ण राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2001 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था।
The post आज ही के दिन लिएंडर पेस ने जीता था अमेरिकी ओपन का खिताब appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button