आज का पंचांग एवं राशिफल: जानिए की कैसा रहेगा आज रविवार का दिन

आज का पंचांग एवं राशिफल: जानिए की कैसा रहेगा आज रविवार का दिनआज का पंचांग : आज का दिन मंगल मय हो 16अक्टूबर दिन रविवार
ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:15
सूर्यास्त:-05:43
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
04:30से 06:00 तक
तिथि-पुंर्णिमा
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल:-पश्चिम

आज का राशिफल

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज तमाम अड़चनों के बावजूद भी आपका कार्य सफल होने की संभावना है।आज आप धैर्य,साहस व पराक्रम के साथ कार्य करेंगे

सुझाव:- आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें लाभ होगा।

शुभ रंग:-धानी ।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपके आत्मविश्वाश व वाणी कुशलता से लोग प्रभावित होंगे।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सुझाव:- आज आप शंख की पूजा करें और उसको बजाएं मंगल होगा।

शुभ रंग :- मटमैला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपके किसी मित्र के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं।अपनी शारीरिक ऊर्जा को व्यर्थ न गवाएं।

सुझाव:- आज आप पंचगव्य का पान करें आपका शुभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपके मित्रो एवं परिजनों से आपसी तालमेल बना रहेगा।सामाजिक रीति- रिवाजों के प्रति जागरूक रहेंगे।

सुझाव:- आज आप काला छाता दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)

सिंह:- आज आपको अपनी सुख सुविधा बढ़ाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है।कार्य व्यवसाय में लाभ।

सुझाव:- आज आप हनुमान जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)

कन्या:- आज आर्थिक व धार्मिक यात्रा का योग है।दबाव व तनाव का असर आपके सारे कार्यों पर दिख सकता है।

सुझाव:-आज आप किसी पुनीत न्दी में स्नान कर दीपदान करें आपका मंगल होगा।

शुभ रंग -श्वेत।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे।भौतिक सुख साधनों को जुटाने के लिए मन चिंतित रहेगा।

सुझाव:- आज आप हलदीयुक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग -नीला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपका मन संतान को लेकर प्रसन्न रहेगा।आवेश में किये गए कार्य से कष्ट सम्भव है।आपसी सलाह से कामयाबी हासिल हो सकती है।
सझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदकों का भोग लगावें मंगल होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपको दूसरों के आश्वशनों से मानसिक राहत रहेगी।अनैतिक कार्यों में शामिल दोस्तों से बचें।आकस्मिक लाभ।

सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएँ कष्टकारी हो सकती हैं।वाणी पर नियंत्रण रखें।

सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये लाभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा।धनागम का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना।

सुझाव:- आज आप देवालय में दीपक जलायें लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला पीला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपके अवरोधित कार्यों का समाधान होने की संभावना है।आपसी संबंधों में उपस्थित तनाव दूर होंगे।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।
आज के दिन का विशेष महत्व
1आज आश्विन शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथिहै।
2आज स्नान दान पुंर्णिमा है।

प्रेरणा दाई चौपाई
सीता चरन भरत सिरु नावा।
अनुज समेत परम सुख पावा।।

अर्थ:- श्री किशोरी जी के चरणों को श्री भरत ने प्रणाम किया और अपने अनुजों के साथ बहुत सुख का अनुभव किया । वास्तव में आपस के प्रेम में सर्व सुख होता है।
आप सब का मंगल हो

इति शुभम् 

आचार्य स्वामी विवेकानंद 

श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Back to top button