आज का राशिफल 5 जून दिन शनिवार, जानिए कैसी रहेगी आपके ऊपर शनिदेव की कृपा

मेष:
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि उसे वापस चुकाना मुश्किल होगा। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए मित्र बनेंगे। आज आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष :
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में  बांधों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान व भाई बहनों से जुड़ा हो, लेकिन उसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के भागदौड़ के कारण आपको सायंकाल के समय थकान मेहसूस हो सकती है।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए खर्चे वाला रहेगा। आज आप यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको वह रोग कष्ट दे सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय कुछ अकस्मात धन लाभ होने से आपकी धर्म व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश में रह रहे प्रियजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क :
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिससे आपको उस पर गर्व होगा। जीवनसाथी से आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, व कुछ पैसों की मदद भी करनी पड़ सकती है। आज आप आर्थिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको परेशान कर सकता है।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन उसके चल व अचल सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको आंखों से संबंधित कोई कष्ट परेशान कर सकता है। ससुराल पक्ष में आज किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी इसमें पूर्ण रुप से आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

कन्या :
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज आपके जीवन साथी को किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसके लिए आपको भागदौड अधिक करनी पड़ेगी, जिसमें धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आज आप परोपकार के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लोग इसका गलत ही मतलब निकालेंगे, लेकिन आपको अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके अन्दर निर्भीकता का भाव रहेगा और साहस पूर्वक कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

तुला :
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अधिकार व आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। 

वृश्चिक :
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान करने वाला हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और आपको निराशा हो सकती है। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसने आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में आज शत्रु आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों की कृपा से आप उन परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ धन संचय कर सकते हैं। व्यापार के लिए आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी।

धनु:
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी विद्या और ज्ञान से किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अनियंत्रित खान-पान के कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आपके अंदर आज दान व पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी, जिसमें धन भी व्यय होगा। आज आपको अपने माता-पिता के व्यवसाय के सहयोग व सानिध्य की प्राप्ति होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर सहयोग करेंगे, मगर सभी लोगों के साथ उचित दूरी बनाकर रखें। सायंकाल के समय आज आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।

मकर:
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में नए-नए प्रयास करने से आज आपको लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज वह भी पूर्ण हो सकते हैं। किसी नए कार्य को करने का यदि मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको पूरी लाभ की उम्मीद मिलती दिख रही है। आज आपको अपनी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ेंगे, जो आप मजबूरी में करेंगे।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। आज आपको सीमित व आवश्यकतानुसार धन व्यय करना होगा। आज आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे और इससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत के अनुसार ही फल प्राप्त होगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप के पुत्र व पुत्री के विवाह से संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज हल हो सकता है। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के सहयोग की भावना रहेगी। आज आपके सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा, जिसमें खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण हर व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की इच्छा रखेगा। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने से भी आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और लाभ होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

Back to top button