आज का राशिफल 4 अक्टूबर दिन रविवार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी प्रतिभा का उचित उपयोग करेंगे। कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर के बाद करना ज्यादा हितकारी होगा। परिवार में कुछ अच्छी खबर सुनने से मन हर्षित होगा।

वृषभ —  दैनिक आय में कुछ अनियमितता रहेगी। धन की तंगी के कारण कार्यों में आंशिक अवरोध आ सकता है। व्यवसाय में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। प्रियजनों से मतभेद हो सकता है। यदि कोई मंहगा सामान खरीद रहे हैं तो उसकी पूरी जाँच-परख कर दें।

मिथुन — नये व्यक्तियों से मित्रता हो सकती है। दोपहर के बाद लाभकारी यात्रा होने की सम्भावना प्रबल है। बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धि मिलने से काफी उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में आपको किसी अवार्ड के लिये नामांकित किया जा सकता है। पूरा दिन आनन्द और खुशियों से भरपूर रहेगा।

कर्क — आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नयी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये नयी तकनीक और रणनीति में काम करेंगे। आपके प्रति सहकर्मियों के मन में आदर भाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

सिंह — परिवार की नाराजगी दूर करने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी। स्वयं पर विश्वास बनाये रखें। दूसरों की आलोचना से व्यथित न हों।

कन्या — आपके अड़ियल स्वभाव से कारोबार में हानि हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। दिखावे के प्रयास में लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों। नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो आज दिन उचित नहीं है।

तुला — करियर में आपकी प्रगति में आ रही बाधा दूर होगी। आपके प्रोडक्ट्स की माँग बाजार में बढ़ेगी। किसी सम्पत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है। भ्रम की स्थिति से बाहर आ पायेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। नयी योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिये दिन उत्तम है।

वृश्चिक — भोग-विलास में वृद्धि होगी। नशे की आदतों से दूर रहें। अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। ऋण का दबाव आपके ऊपर से कम होगा। शारीरिक गतिविधियों यथा खेलकूद और जिम आदि में रुचि लेंगे। परिजनों को आप के ऊपर गर्व होगा।

धनु — प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपका अनादर कर सकते हैं। कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता की अपेक्षा रखेगा। एनीमेशन और सॉफ्टवेयर सम्बन्धी अध्ययन में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

मकर —दूसरों पर अधिक भरोसा आपको भारी नुकसान पहुँचा सकता है। यात्रा में कठिनाई आयेगी। घर में अवांछित मेहमान आ सकते हैं। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन व्यथित होगा। धन को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कुम्भ — सभी कार्यों में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। उन्नति के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब कर रहे लोग व्यवसाय की योजना पर विचार कर सकते हैं। दामपत्य सम्बन्धों में प्रेम रहेगा। शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। अपना अध्ययन और ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश में रहेंगे।

मीन — विदेश यात्रा का स्वप्न साकार हो सकता है। भावुक होकर किसी से कोई वायदा न करें। भविष्य को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। मन की आशंका को दूर करने के लिये मित्रों की सलाह लें। शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

Back to top button