आज का राशिफल एवं पंचांग : 26 अप्रैल 2018  दिन गुरुवार, जानें किसके सितारे होंगे बुलंद

आप सभी का मंगल हो.

आज का पञ्चाङ्ग

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
तिथि-एकादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:30
सूर्यास्त-06:30
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अमृतमुहूर्त- दोपहर 01:50 से 03:20 तक

आज का राशिफल

aaj ka rashifal hindi me
मेष :-आज  शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। परिश्रम से कम सफलता मिलने से निराशा पैदा हो सकती है। संतानों के मामले में चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-आज आप हर कार्य आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करें, जरूर सफलता मिलेगी। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। संतान के मामले में खर्च हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज  नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर आएंगे। यात्रा की संभावना है, लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-आज  आंख सम्बन्धित तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। काम के सम्बंध में संतोष की भावना रहेगी। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-आज मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपकी विशेष रुचि होगी। पिता तथा बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज अतिवादिता के कारण तकरार होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की आशंका है। मित्रों के साथ अनबन ना हो, इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग हैं। ऑफिस एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रमोशन मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपा आप पर बनी रहेगी। राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। किसी भी चीज की चिंता ना करें, आपकी मेहनत से अंत में सब सही हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी नाराज हो सकते हैं संभलकर रहें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अचानक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकता हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज  मित्रों के साथ कहीं निमंत्रण करने जाने का अवसर आएगा। वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। साझेदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-आज के दिन आपके दैनिक कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2. आज मोहिनी एकादशी व्रत सभी की है।
3. आज विवाह मुहूर्त भी है।

।। प्रेरणादायक दोहा ।।
ब्यापक ब्रह्म निरंजन निर्गुन बिगत बिनोद।
सो अज प्रेम भगति बस कौसल्या के गोद।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करतें हैं कि जो ब्रम्ह व्यापक है निरंजन है, निर्गुण है, जो लीला करने हेतु
कभी कभी विगत विनोद होते हैं वही परब्रम्ह आज प्रेम भक्ति के वशीभूत हो कर माता कौशल्या की गोद में बालक बन कर खेल रहें है।

“अस्तु अव्यक्त ब्रम्ह प्रेम भक्ति के वशीभूत होता है।”

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button