आगरा में डॉक्टर का बेटा कोराना वायरस से संक्रमित, हड़कंप

आगरा। आगरा में एक चिकित्सक का बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। जोकि विदेश से लौट कर आया था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। प्रशासन ने विदेशी टूर करने वालों की सूची तैयार कर रही थी, जिसकी पड़ताल के लिए टीम अस्पताल पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं प्रशासन ने पूरे अस्पताल को सेनेटाइज करा कर 25 लोगों के सैम्पल लिए हैं।

बाईपास रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का संचालन चिकित्सक दंपती करते हैं। इनका पुत्र 20 मार्च को अमेरिका से दुबई होते हुए भारत लौटा है। 21 मार्च को वह आगरा पहुंचा। तब से डॉक्टर दंपती बेटे को घर में ही रखे थे। बताया जा रहा है कि इसे जुकाम और बुखार की शिकायत हुई तो डॉक्टर दंपती उसका इलाज अपने ही अस्पताल करते रहे।

इधर आगरा का स्वास्थ्य विभाग आठ केस पॉजीटिव निकलने पर पहले से ही सक्रिय है। हाल-फिलहाल यात्रा करने वालों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली रही है। इसी हिस्ट्री के आधार पर टीम चिकित्सक दंपती के अस्पताल पर पहुंची। बेटे के बारे में पूछताछ की, उसके स्वास्थ्य की जांच की गई तो बुखार निकला। कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने भी इस बारे में पुष्टि की है। इसके बाद चिकित्सक दंपती के पूरे परिसर को सेनेटाइज कराया गया है। इस अस्पताल में तीन मरीज भी भर्ती थे और उनके साथ तीमारदार भी। कुल मिलाकर हॉस्पीटल से डॉक्टर दंपती, मरीज, तीमारदार एवं स्टाफ सदस्यों समेत 25 लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया है। यहां सभी का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

Back to top button