वाशरूम और टॉयलेट यूज़ करते लड़कियों के 38 वीडियो आइफोन मोबाइल में हुए कैद

आइफोन मोबाइल में बनाये लड़कियों के 38 वीडियोलंदन। ब्रिटेन में आइफोन की मदद से बाथरुम यूज करने वालों का वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आइफोन मोबाइल में बनाये लड़कियों के 38 वीडियो

यहां की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया में पढ़ने वाले 22 साल के एक लड़के ने यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में लोगों को नहाते और शॉवर लेते हुए देखने के लिए सीक्रेट कैमरा लगाया था। जिसे एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की सुनवाई नॉरविच मजिस्ट्रेट कार्ट में हुई।

ऐसे हुआ खुलासा

इस जुर्म का खुलासा उस समय हुआ जब एक महिला ने लाइब्रेरी टॉयलेट को यूज करने के दौरान जमीन पर एक सफेद प्लास्टिक बैग देखा, जिसके एक कोने पर छेद था। महिला ने कुछ दिन पहले भी इस बैग को नोटिस किया था। बाद में उस महिला ने बैग को खोलकर उसके अंदर रखा हुआ बॉक्स निकाला, जिसमें छेद था। इस बॉक्स में एक आइफोन 6 को फिट किया गया था।

बॉक्स के अंदर मिला आइफोन 6

प्रॉसिक्यूटर जोन्स ने बताया कि बॉक्स के अंदर आइफोन 6 मिला, जिससे रिकॉर्डिंग की जा रही था। इस बात की जानकारी उन्होंने लाइब्रेरी हेल्प डेक्स को दी। बाद में आरोपी स्टूडेंट खुद हेल्प डेस्क के पास गया और उनको बताया कि उसने रिकॉर्डिंग्स डिलीट कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन की तालाशी से कुछ और चीजें बरामद हुई, जिन्हें जब्त कर दिया गया।

आरोपी से मिले 38 वीडियो

पुलिस को आरोपी स्टूडेंट के पास से अक्टूबर 2015 तक के वीडियो मिले हैं, जिसमें एक महिला का शावर लेते हुए वीडियो भी है। स्टूडेंट के पास से यूनिवसिर्टी हॉस्टल और बाथरुम के अलावा और भी कई लोकेशन के कुल 38 वीडियो प्राप्त हुए हैं। नॉरविच मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे 6 आरोपो में दोषी पाया।

Back to top button