आइए जानते हैं, बनारस के फेमस डिश के बारे में…

बनारस मंदिर और घाटों के लिए दुनियाभर में मशहूर है लेकिन जो यहां केजायकों का आनंद लेता है वो बनारस का और भी मुरीद हो जाता है। अगर आप भी बनारस घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों को चखना ना भूलें।

बनारस में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आप यहां खूबसूरत घाट और मंदिर का दीदार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, घूमने के अलावा बनारस खाने-पीने की चीज़ों के लिए भी काफी मशहूर है। आइए जानते हैं, बनारस के फेमस डिश के बारे में…

बनारसी पान

बनारसी पान दुनियाभर में मशहूर है। इसका जिक्र बॉलीवुड से लेकर भजपुरी गानों में भी किया गया है। अगर आप बनारस घूमने जा रहे हैं, तो बनारसी पान का जरूर स्वाद लें।

पूड़ी-सब्जी और जलेबी

बनारस में लोग सुबह-सुबह नाश्ते में कचौड़ी-सब्जी खाना खूब पसंद करते हैं। इसके साथ मीठे में जलेबी खाते हैं। जिससे खान का स्वाद और भी बढ़ जाता है। बनारस की हर गलियों में कचौड़ी-सब्जी औऱ जलेबी आसानी से मिल जाएगी।

बनारसी लस्सी

देश-विदेश से आए पर्यटक बनारसी लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। अगर आप हर फ्लेवर की लस्सी टेस्ट करना चाहते हैं, तो यहां की लस्सी का जरूर आनंद लें। आपको यहां हर मौसम में तमाम फलो की लस्सी मिल जाएगी।

चूड़ा मटर

चूड़ा मटर बनारस का फेमस फूड है। सर्दियों के मौसम में इसे हर कोई खाना पसंद करता है। बनारस घूमने जाए, तो इसे चखना ना भूलें।

मसालेदार मूंगफली

बनारस की मसालेदार मूंगफली का काफी स्वादिष्ट होती है। प्याज, हरी मिर्च और मसाले वाली धनिये की चटनी के साथ मूंगफली का स्वाद लेना हो, तो बनारस घूमने जरूर जाएं। इसे कुल्हड़ वाली चाय के साथ लोग खाना पसंद करते हैं।

Back to top button