आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा…

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास शुल्क पक्ष की पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की भी पूजा होती है। यह साल की अंतिम पूर्णिमा तिथि है। इस साल होलिका दहन और पूर्णिमा दोनों एकसाथ मनाई जाएगी। जिसके बाद होली का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा।

पूजा का शुभ मुहूर्त- 
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 06 मार्च शाम 04:17 मिनट से हो रहा है जिसजे समापन 07 मार्च शाम 06:09 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार मंगलवार 7 मार्च को पूर्णिमा मनाई जाएगी। चंद्रोदय का समय 7 मार्च शाम 06:08 मिनट पर होगा।

पूजा की विधि- 

1. पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें।

2. इस दिन भगवान विष्णु के नरसिंग अवतार की पूजा करें और व्रत रखें।

3. भगवान विष्णु को पाइक रंग जे पुष्प और अबीर, गुलाल चढ़ाएं।

4. पूर्णिमा के दिन खीर और सूजी का भोग लगाएं।

5. माता लक्ष्मी को अक्षत और सिंदूर चढ़ाएं।

Back to top button