अलीगढ़: पेट्रोलिंग कर रही जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत
अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ गांधी पार्क के निकट पुलिस की जीप पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ट्रक डाइवर फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।