अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : डेमोक्रेट पार्टी के पॉलिसी स्टेटमेंट में भारत को तवज्जो

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भारत को तवज्जों मिल रही है। डेमोक्रेट पार्टी ने जारी अपने पॉलिसी स्टेटमेंट में कहा है कि भारत से बेहतर रिश्तों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। दक्षिण एशिया में सीमा पार से होने वाली आतंकी हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस हैं।

डेमोक्रेट पार्टी ने बिडेन की नीतियों की तस्वीर भी साफ कर दी है। डेमोक्रेट पार्टी के पॉलिसी स्टेटमेंट में पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा गया है कि सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टेटमेंट में चीन का नाम लेते हुए कहा गया- है कि हिंद महासागर की नीति बिल्कुल स्पष्ट रहेगी। नियम-कायदों का पालन करना होगा। चीन अपने पड़ोसियों को धमका नहीं सकेगा। भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया के बड़े मुद्दे सुलझाने की कोशिश करेंगे।

Back to top button