अमेरिका में उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा को 25,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्रा हरगुन कौर को अमेरिका के सेंट मिशैल कालेज द्वारा 25,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। हरगुन को यह स्कॉलरशिप उसकी सम्पूर्ण शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 61 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा हेतु चयनित हो चुके हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो छात्रों की प्रतिभा एवं योग्यता को निखारकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।