अमृता सिंह ने किया बड़ा खुलासा, सनी देओल के लिए सैफ अली खान को इग्नोर करने लगी थी वो

अमृता सिंह का खुलासा : ( मुंबई) बॉलीवुड की दुनिया में रिश्तों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यहाँ रिश्ते कब बनते और बिगड़ जाते हैं, किसी को भी नहीं पता चलता है। कल तक जो एक दुसरे के लिए जीने-मरने को तैयार होते हैं, आज वो लोग एक दुसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि लोग बॉलीवुड के रिश्तों के ऊपर भरोसा कम ही करते हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड में कई जोड़ियाँ बनी और कई टूट गयी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही जोड़ी से जुडी कुछ मजेदार बात बताने जा रहे हैं।

अमृता सिंह ने किया बड़ा खुलासा, सनी देओल के लिए सैफ अली खान को इग्नोर करने लगी थी वो अमृता को तलाक देकर किया करीना से शादी:

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह के बारे में तो आप जानते ही होंगे। अरे हम उसी अमृता सिंह की बात कर रहे हैं, जो किसी जमाने में सैफ अली खान की पत्नी हुआ करती थी। आज भले ही सैफ अली खान ने अमृता सिंह को तलाक देकर अपने जीवन की संगिनी करीना कपूर को बना लिया है, लेकिन एक समय था जब सैफ अली खान अमृता सिंह के दीवाने थे। अगर इन दोनों के अफेयर की बात की जाए तो यह बहुत ही मजेदार है।

सनी देओल की वजह से सैफ को नहीं दिया था भाव:

एक बार सिमी ग्रेवाल के एक चैट शो में अमृता सिंह ने अपनी पहली डेट से जुडी कुछ मजेदार बातें बताई थीं। अमृता सिंह ने सैफ अली खान के बारे में कई खुलासे किये थे। केवल यही नहीं उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि एक समय था जब वह सनी देओल के लिए सैफ अली खान को इग्नोर करती थी। हालाँकि बाद में वह भी सैफ अली खान से प्यार करने लगी थीं। अमृता सिंह में शो में बताया था कि दोनों की पहली बार मुलाकात फिल्म ते दिल्लगी के सेट पर हुई थी।

अमृता के घर पहुंचे तो अमृता उतार रही थी मेकअप:

एक फोटोशूट के सिलसिले में दोनों एक दुसरे से मिले थे। उस समय सैफ अली खान के साथ काजोल और अन्य स्टार्स भी थे। यहीं पर उन्होंने पहली बार सैफ अली खान को देखा था। उस समय उनके साथ सनी देओल भी थे। इस वजह से उन्होंने सैफ अली खान को उतना भाव नहीं दिया था। बाद में जब उनकी मुलाकात सैफ से हुई तो सैफ ने उन्हें डिनर के लिए पुछा था। उसी चैट शो में सैफ अली खान ने बताया था कि जब वह अमृता के घर पहुंचे तो उस समय अमृता अपना मेकअप उतार रही थीं।

सैफ अली खान से अमृता थी 12 साल बड़ी:

बिना मेकअप के अमृता को देखकर मैं हैरान हो गया था। सैफ अली खान ने बताया कि पहली डेट में ही अमृता ने उन्हें किस किया था। सैफ अली खान ने यह भी बताया कि वह दो दिनों तक अमृता के घर पर ही रुके रह गए थे। हालाँकि सैफ दुसरे कमरे में सोते थे। 3 महीने अमृता को डेट करने के बाद सैफ और अमृता से छुपकर 1991 में शादी कर ली। सैफ और अमृता के बीच उम्र का ज्यादा फासला था, इस वजह से दोनों डर रहे थे। अमृता सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थी। शादी से दो दिन पहले ही दोनों ने यह निर्णय लिया था कि दोनों जीवन भर साथ रहेंगे।

Back to top button