अमृता पांडेय के कांग्रेस में जाने से भाजपा के वोट बैंक पड़ सकता है असर

चंदौली। चंदौली के सांसद और भाजपा के प्रदेश में डॉ. महेंद्र नाथ के भाई जितेंद्र पांडेय की बहू के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पर प्रदेश में अधिक से अधिक भाजपा के प्रत्याशी जीताने की जिम्मेदारी है पर वह खुद अपना घर नहीं बचा पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सूत्रों बहू अमृता पांडेय के कांग्रेस में जाने से भाजपा के वोट बैंक पर भी असर पड़ सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधु अमृता पांडेय को कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। यूपी में भाजपा पर ब्राह्मण वर्ग को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगता रहता है।
ये भी पढ़ें : सैकड़ों बार दोहराकर भाषणों का हिस्सा बना, “चौकीदार चोर है” 
अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव है। उनका ससुराल भाजपा से जुड़ा हुआ है जबकि मायका कांग्रेसी रहा है। इसलिए वह घर वापसी करने जा रही है। भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। चुनाव लड़ने के सवाल पर बताया कि यह कांग्रेस पार्टी तय करेगी। फिलहाल मेरा उद्देश्य प्रियंका गांधी के साथ मिल कर काम करने का है।
ये भी पढ़ें : फिरोजाबाद में भाई बनाम भतीजा के बीच में चुनावी मुकाबला 
आपको बता दें कि अमृता पांडेय कल वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकती है। फिलहाल अमृता पांडेय प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए चुनार के गेस्ट हाउस में पहुंच चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले भाजपा अध्यक्ष की बहू का विपक्षी दल से जुड़ना चुनावी महासंग्राम में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

Back to top button