अमीर बनना चाहते हैं तो शुक्रवार को महिलाओं के साथ करें ऐसा व्यवहार

कुंडली में शुक्र ग्रह प्रतिकूल स्थिति में हो तो व्यक्ति को धन-धान्य का अभाव रहता है और उनका जीवन सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है। गृहस्थ जीवन में भी आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। न चाहते हुए भी दंपत्ति में कलह क्लेश होता रहता है। अमीर बनना चाहते हैं तो शुक्रवार को महिलाओं के साथ करें ऐसा व्यवहार

शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी को समर्पित है। महिलाओं को लक्ष्मी माना जाता है। वैसे तो प्रत्येक दिन महिलाओं का मान-सम्मान करना चाहिए लेकिन शुक्रवार के दिन उनके साथ विशेष व्यवहार करना चाहिए जिससे की धनवान बनने के साथ-साथ वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण जीवन जी सकेंगे। 

 * शुक्रवार को सुबह सबसे पहले अपनी मां के चरण स्पर्श करें। 

 * घर के आस-पास जो भी विधवा बुजुर्ग महिला हो उनके चरण स्पर्श करें और अगर उन्हें कोई कष्ट है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। 

 * किसी भी वृद्धा आश्रम में जाकर सेवा करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान भी करें।

 * शाम के समय कंजको को खीर बांटे।

 * सुहागन महिला को सुहाग का सामान जैसे सिंदूर, चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी, बिंदी, मेंहदी आदि दान करें। 

* शुक्र ग्रह की शुभता प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र: द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का कम से कम 108 बार जाप करें

Back to top button