अमित शाह ने आईजीएनसीए के 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम कला वैभव का भी किया लोकार्पण..

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईजीएनसीए के 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम कला वैभव का भी लोकार्पण किया। इस म्यूजियम के माध्यम से दुनिया भारत की वास्तुकला चित्र नाट्य संगीत आदि समस्त कलाओं से और अधिक परिचित होगी।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के जरिए भारत की प्राचीन पुस्तकों और पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है।

अमित शाह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) द्वारा निर्मित एक वैदिक विरासत पोर्टल और एक आभासी संग्रहालय ‘कला वैभव’ का शुभारंभ करने के बाद यह बात कही।

वैदिक हेरिटेज पोर्टल का लोकार्पण

बताया कि मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रन्थों व पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है। इसी दिशा में आज @ignca_delhi द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल का लोकार्पण किया। इससे युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आईजीएनसीए के 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम ‘कला वैभव’ का भी लोकार्पण किया। इस म्यूजियम के माध्यम से दुनिया भारत की वास्तुकला, चित्र, नाट्य, संगीत आदि समस्त कलाओं से और अधिक परिचित होगी और विश्व को भारत की वैभवशाली संस्कृति का समृद्ध इतिहास जानने में सुविधा होगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Back to top button