अब Google ने बताया सारा तेंडुलकर के पति का नाम, जानें कौन हैं वो शख्स…

Search Engine गूगल की एक और गड़बड़ी सामने आई जब युवा भारतीय क्रिेकेटर शुभमन गिल की पत्नी सर्च करने पर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा तेंडुलकर का नाम आ रहा है। पिछले दिनों गूगल ने गड़बड़ी की थी जब अफगानी स्पिनर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम शो हो रहा था।

21 साल के Shubman Gill आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके और सारा तेंडुलकर के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। शुभमन गिल और सारा तेंडुलकर ने इंस्टाग्राम पर समान कैप्शन के साथ फोटो शेयर किया था, इससे उनके रिलेशनशिप की खबरों को बल मिला था। शुभमन को सारा के boyfriend के रूप में देखा जा रहा है और हार्दिक पांड्या ने इस बात को लेकर शुभमन की खिंचाई भी की थी।

सारा तेंडुलकर ने शुभमन गिल को नई कार खरीदने की बधाई दी काले दिल वाली इमोजी के साथ दी थी। शुभमन गिल ने भी दिल वाली इमोजी लगाते हुए सारा का शुक्रिया अदा किया था। हार्दिक पांड्या ने इस पर शुभमन गिल के मजे लेते हुए सारा की तरफ से शुक्रिया अदा किया था।

हो सकता है कि इन खबरों की वजह से शुभमन गिल की पत्नी के रूप में सारा तेंडुलकर का नाम दिखाया जा रहा है। सारा ने पिछले दिनों (12 अक्टूबर 2020) को अपना 23वां जन्मदिन मनाया। वे आमतौर पर लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं और अपनी नानी के NGO अपनालय के लिए काम करती हैं।

पिछले दिनों सारा तेंडुलकर अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सुर्खियों में आ गई थी, यह स्टोरी शुभमन गिल से जुड़ी थी। सारा ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले गए मैच की वीडियो क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया था। इस वीडियो में शुभमन गिल मुंबई के सूर्यकुमार यादव के शॉट को रोकने के लिए डाइव लगाते हुए दिख रहे थे। उन्होंने इस स्टोरी के साथ दिल वाली इमोजी लगाई थी, जिससे फैंस को विश्वास होने लगा था कि इन दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है।

Back to top button