अब 29 मार्च को आएंगी अयोध्या, प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे में फेरबदल

अयोध्या। चुनावी हलचल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 27 मार्च को अयोध्या पहुचना था पर उनके दौरे में फेरबदल कर दी गयी है अब प्रियंका गांधी 29 मार्च को अयोध्या का दौरा करेंगी, आपको बता दें कि पहले तय किए गए कार्यक्रम में प्रियंका को हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद रोड शो करना था, पहले भी कई बार रोड शो के कार्यक्रम में फेरबदल किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें : BJP ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान, आडवाणी और जोशी का नाम का लिस्ट में नाम नही
अमेठी में कार्यकर्ताओं से होगी चुनावी चर्चा
जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी अयोध्या दौरे के एक दिन पहले 28 मार्च को अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगी, सूत्रों के अनुसार अमेठी की सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का माना जा रहा है । जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद भी अमेठी में सक्रिय रह रही हैं। सूत्रों के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की एक सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

Back to top button