हर किसी का मन कैंपिंग करने का होता है। कोई अपने दोस्तों के साथ, कोई अपने परिवार के साथ तो कोई अपने पार्टनर के साथ कैंपिंग करना चाहता है। तो इस गर्मी के वेकेशन में आप कैंपिंग करने का प्लान बना सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बेस्ट कैंपिंग डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप खुले आसमान के नीचे रात बिता सकते हैं।
भंडारदारा महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। महाराष्ट्र और दूसरे हिस्सों से लोग यहां खुले आसमान के नीचे झील किनारे कैंपिंग करने के लिए आते हैं। आपको यहां बेहद सस्ते में कैंपिंग का पैकेज उपलब्ध है।
भंडारदारा एक पहाड़ी इलाके में स्थित है। इसके नजदीक स्थित इगतपुरी है जो एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको बार-बार आने के लिए मजबूर करेगी। आप अपने बजट के हिसा से कैंपिंग का विकल्प चुन सकते हैं। यहां ढेर सारी कंपनियां कैंपिंग का आयोजन कराती हैं।
अक्टूबर से मार्च का महीना कैंपिंग के लिए सबेस बेस्ट समय है। यहां पर मानसून में कैंपिंग नहीं कराई जाती है। अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच मौसम बेहुद सुहावना रहता है। भंडारदारा में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन इगतपुरी है। जो भंडारदारा से 28 किलोमीटर दूर है। मुंबई से इगतपुरी के बीच नियमित ट्रेन सेवा है।