अपने घर में भूलकर भी ना लाएं इन तस्वीरों को, शुरू हो सकता है बुरा समय

ज्यादातर लोग अपने घर की सुदंरता बढ़ाने के लिए तस्वीरें की सहायता लेते हैं। इसका मकसद यह होता है कि आपके घर में कोई भी आए तो उसे अच्छा महसूस हो और वह आपकी तारीफ करे। लेकिन वास्तु के अनुसार, कभी-कभी गलत तस्वीरें लगाने से घर पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इससे ना सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिती खराब होती है बल्कि आपका खराब समय भी शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं उन तस्वीरों के बारे में….

दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है असर
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी महाभारत के युद्ध की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में कलह हो सकती है। आपके दाम्पत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घर का माहौल होता है खराब
घर में कभी भी हिंसा वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, जैसे शिकार करते जानवर या लड़ाई करते जानवर। इस तरह की तस्वीरे घर में अवरोध उत्पन्न करती हैं और इससे घर का माहौल भी खराब रहता है। ऐसा इसलिए होता है कि रोज-रोज ऐसी तस्वीरें देखने से आपका स्वभाव भी हिंसक होने लगता है।

3/8नकारात्मक ऊर्जा कर जाती है प्रवेश
घर की साज-सज्जा के लिए कभी भी डूबती हुई, ठहरी हुई और क्षतिग्रस्त नाव या जहाज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों का भाग्य रूक जाता है और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। हमेशा चलती हुई चीजों को ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए और ऐसी ही तस्वीर लगानी चाहिए।

अच्छी घटनाएं हो जाती हैं बंद
ज्यादातर जाने-अनजाने घर में ताजमहल की तस्वरी या पोर्टेट देखा जा सकता है लेकिन यह गलत है। घर में ताजमहल, समाधि या फिर मकबरा जैसी तस्वीरों को नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरे लगाने से मन में नकारात्मक भावों का जन्म होता है, जिसके चलते जीवन अच्छी घटनाएं बंद हो जाती हैं।

धन की काफी होती है फिजूलखर्ची
घर में कभी भी बहते हुए पानी, झरना या फिर फव्वारे की तस्वीर भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। यह बहुत अशुभ होता है। इससे आपके धन की काफी फिजूलखर्ची होती है। साथ ही ध्यान रखना चाहिए, घर में ऐसा कोई नल ना हो, जिससे पानी बहता हो।

ऐसी तस्वीरें ना लगाएं
वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी पौराणिक या ऐतिहासिक घटनाओं को दिखानें वाली तस्वीरें नही लगाना चाहिए। ऐसा करने के पीछे मत यह है कि जो समय बीत चुका है, वो वापस नहीं आएगा। ऐसी तस्वीरें लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है।

लाभ नही बल्कि होती है हानि
कुछ लोग अनजाने में घर में हर जगह भगवान की तस्वीरें लगा देते हैं, ऐसा करना वास्तु के अनुसार गलत है। साथ ही घर में कभी भी देवी-देवताओं की फटी और पुरानी तस्वीरें नगीं लगानी चाहिए। इससे आपको आर्थिक होनी होती है। घर में राधा कृष्ण की बांसुरी बजाते हुए तस्वीर लगा सकते हैं।

कांटों भरा हो सकता है जीवन
कभी भी डूबते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि डूबता सूरज घर के लिए अच्छा संकेत नहीं है। साथ ही मॉर्डन पेंटिंग के नाम पर घर में कैटृस की, कांटों की झाड़ियों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की उन्नति रूक जाती है। जीवन भी कांटों भरा हो सकता है।

Back to top button