अपनी राशि के अनुसार करें गणपति का पूजन, होगी हर इच्छा पूरी…

जैसे कि सबको पता है कि 13 सिंतबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार लोग इस दिन बड़ी धूम-धाम से बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और पूरे 10 दिन तक अपने घर में रखते हैं। इन दिनों के दौरान हर कोई गणेश की पूरे विधिवत पूजा करता है। लेकिन ज्योतिष की मानेंं तो व्यक्ति अपनी राशि अनुसार इनकी पूजा-अर्चना करता है तो उस पर भगवान गणेश अपनी अपार कृपा बरसाते हैं। गणेशोत्सव में श्री गणेश जी का पूजन राशि अनुसार करने से मनोवांछित लाभ प्राप्त होगा।अपनी राशि के अनुसार करें गणपति का पूजन, होगी हर इच्छा पूरी...

मेष राशि
इस राशि वाले वक्रतुंड गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ वक्रतुण्डाय हुं।
भोग- छुआरा और गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

वृष राशि
इस राशि के लोग विनायक गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।
भोग- मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग लक्ष्मी-गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ श्रीं गं लक्ष्मी गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा
भोग- मूंग के लड्डू, हरे फल का भोग लगाएं।

कर्क राशि
एकदंत गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ एकदंताय हुं।
भोग- मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर का भोग लगाएं।

सिंह राशि
सौभाग्य गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानाय स्वाहा॥
भोग- गु़ड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल, छुआरा का भोग लगाएं।

कन्या राशि
विघ्न विनाशक गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ गं गणपतयै नमः॥ ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥
भोग- हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश का भोग लगाएं।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातक शक्तिविनायक गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥
भोग- मिश्री, लड्डू और केला का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक उमापुत्राय गणेश का पूजन करें।
मंत्र- ॐ ह्रीं उमापुत्राय नम:
भोग- छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि
हरिद्रा रूप गणेश की आराधना करें।
मंत्र- हरिद्रारूप हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा॥
भोग- मोदक व केला का भोग लगाएं।

मकर राशि
इस राशि के लोग लम्बोदर रूप की आराधना करें।
मंत्र- ॐ लम्बोदराय नमः।
भोग- मोदक के लड्डू, किशमिश, तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशि
इस राशि के व्यक्ति सर्वेश्वराय रूप का पूजन करें।
मंत्र- ॐ सर्वेश्वराय नमः।
भोग- गु़ड़ के लड्डू व हरे फल का भोग लगाएं।

मीन राशि
इस राशि के लोग सिद्धि विनायक गणेश की उपासना करें।
मंत्र- ॐ सिद्धि विनायकाय नमः।
भोग- बेसन के लड्डू, केला, बादाम।

Back to top button