अपनी डेली डाइट में शामिल करें कीवी, कई बड़ी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

हम ठंड से बचने के लिए और खुद को गर्म रखने के न जाने क्या क्या करते हैं। साथ ही खान-पान में भी हम तला-भुना हुआ खाना और स्नैक्स खाते रहते है। ठंड में हम अपने शरीर को कम से कम कष्ट देने का प्रयास करते हैं, जिसके बाद हमारा शरीर आलस से भर जाता है। हम खुद के लिए बिमारियों को न्योता देने लगते हैं, साथ ही असमय खान-पान के कारण वजन भी बढ़ने लगता है। चेहरे पर रिंकल्स, डार्क सर्कल और झुरियां दिखाई देने लगती है। हम सर्दी के मौसम में अपने ग्लो को खोने लगते हैं, शरीर खुरदरा होने अगता है और होठ फटने लगते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार होगा साथ ही आपकी त्वचा में भी निखार आ जाएगी। सर्दियों के मौसम में कीवी को खाने से कई लाभ हो सकते हैं।
# कीवी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
# कीवी हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है और शरीर के सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसके प्रतिदिन के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ता है। इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने में भी मदद करता है। कीवी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
# ठंड में हम असमय कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं, जिसके कारण कब्ज और गैसस्टिक जैसी समस्या हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ठंड में का सेवन करें। यह फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाती है। इसके अलावा इंफेक्शन से बचने के लिए भी इसे आप अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर यह फल मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
# कीवी में अधिक मात्रा में विटामिन-सी और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है। जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है और इसमें मौजूद सभी विटामिन्स त्वचा को हील करने का काम करते हैं। इसके अलावा कोलेजन प्रोटीन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। साथ ही यह मुहांसों के लिए भी बेहद उपयोगी माना जाता है। कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।
# कीवी एक फल होता है जिसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। ये फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम तंदरुस्त बनता है और स्किन ग्लोइंग और खिली हुई रहती है। कीवी फल का उपयोग जूस और शेक के रूप में किया जाता है। यह स्किन को पोषण देता है और झुर्रियों की समस्याओं को खत्म करता है।
Back to top button