अपना हनीमून बेहद सस्ते में करें प्लान, इन 5 खूबसूरत देशों में घूमने का मिल रहा है मौका

अगर आप हनीमून प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 2 लाख रुपए से कम है तो हम आपको दुनिया के ऐसे पांच देशों के बारे में बता रहे हैं जहां से आप इतने बजट में हनीमून मनाकर वापस लौट सकते हैं।  आइये जानते हैं कौन-से हैं ये डेस्टिनेशन

आप 2 लाख रुपए से कम में बाली, थाइलैंड और सांडोरिनी एवं एथेंस के खूबसूरत आइलैंड में अपना हनीमून मनाकर भारत वापस लौट सकते हैं। अगर आप हनीमून प्लान कर रहे हैं तो ग्रीस हो आएं। यहां आपको एक से बेहतरीन एक रेस्टोरेंट मिलेंगे और इसके अलावा यह देश इतिहास और कल्चर के लिए जाना जाता है।

अगर आप एकांत आइलैंड में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो सांडोरिनी और एथेंस हो आएं। ये वो आइलैंड हैं जो ज्यादा प्राइवेसी चाहने वाले कपल्स के लिए सबसे बेस्ट हैं। सांडोरिनी और एथेंस में आप अक्टूबर से लेकर मई के बीच हनीमून प्लान करें। ये वक्त यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। यहां आने-जाने का खर्च आपका 2 लाख रुपए से कम आएगा।

अगर आप खूबसूरत समुद्री बीच पर अपना हनीमून मनाना चाहते हैं तो मालदीव हो आएं। यहां दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्री बीच हैं। इस आइलैंड पर आप 2 लाख रुपए से कम के बजट में अपना हनीमून मनाकर वापस लौट सकते हैं। मालदीव कपल्स के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां बड़ी तादाद में नव विवाहित हनीमून मनाने आते हैं। यहा काफी रोमांटिक जगह है। 

बालि को दुनिया के सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। हर साल लाखों की तादाद में यहां टूरिस्ट आते हैं। बालि में बेहद खूबसूरत और मनमोहक समुद्र हैं। समुद्र किनारे के रेस्टोरेंट विवाहित जोड़ों को खासा अट्रैक्ट करते हैं। 

थाईलैंड में कई सारी डेस्टिनेशन्स हैं जहां हनीमून प्लान किया जा सकता है। यहां माउंटेन रिट्रीट्स,बीचेज,मजेदार सिटी लाइफ, एनिमल सेंचुरी जैसी जगहों पर कपल्स एन्जॉय कर सकते हैं। शॉपिंग के लिहाज से भी थाईलैंड कपल्स के लिए सबसे बेस्ट जगह है। ।

Back to top button