अनामिका अंबर ने थामा प्रसपा का हाथ, शिवपाल ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को इटावा में सैफई के हैवरा में चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर को पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया।

कवि सम्मलेन का आयोजन प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से किया गया था। सम्मेलन के बाद कवयित्री डॉ. अनामिका ने यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि डॉ. अनामिका को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है, पर वे कहां से चुनाव लडे़ंगी। इस बात की घोषणा अभी नहीं हुई है। डॉ. अनामिका मेरठ की निवासी हैं।
Back to top button